News

*पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत का धर्म भी बखूबी निभा रहे कॉन्स्टेबल “सुधीर सैनी”।*

ऋषिकेश दिनांक 15 जून 2021_
लंबे समय से चले आ रहे करोना काल में देश की जनता ने पुलिस के अलग-अलग चेहरे देखे। जनता का कुछ पुलिस वालों के साथ कड़वा अनुभव रहा तो वही कुछ पुलिस वालों के साथ बहुत मीठा। जगह जगह पर जनता को खाकी वर्दी के पीछे संवेदनशील आम आदमी भी देखने को मिले। जो देश की जनता के लिए किसी भी तरह की मदद से पीछे नहीं हटे और इन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर इस महामारी में लोगों की जान बचाई।

ऐसे ही एक पुलिसकर्मी आईडीपीएल चौकी मैं तैनात हैं, जिनका नाम सुधीर सैनी है। सुधीर लगभग पिछले 3 साल से आईडीपीएल चौकी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। सुधीर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्योंकि इनका व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व हर किसी को इनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर देता है।

पिछले साल कोरोना की शुरुआत से ही सुधीर ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी एवं असहाय लोगो की मदद मैं दिन रात लगे हैं। जरूरतमंद लोगों को राशन एवं दवाइयों के साथ- साथ और भी बहुत सी मदद पहुंचाने में इनका बहुत बड़ा सहयोग रहा है।

कोविड 19 की शुरुआत से ही सुधीर द्वारा सड़क पर पड़े जख्मी विक्षिप्त व्यक्ति से लेकर गरीब एवं असहाय लोगो तक भोजन, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं मदद पहुंचाने के काम को बखूबी इमानदारी से अंजाम दिया रहा है।


लोक केसरी न्यूज़ सुधीर सैनी के इस जज्बे को सलाम करता है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।