News

आज गंगा दशहरा, बटुक भैरव जयंती,Virgo Rashifal – कन्या राशि, आज का राशिफल,20 जून 2021,रविवार,शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 16:28(pm)तक पश्चात एकादशी तिथि,चित्रा नक्षत्र 18:50(पी.एम) तक,चंद्रमा कन्या राशि में 07:43 तक पश्चात तुला राशि में,दिशाशूल – पश्चिम दिशा, Haridwar – Uttarakhand.

आज रवियोग सायं 6:49 तक हे। भद्रा रात्रि 2:57 से सोमवार दिन 1:32 तक है। आज गुरू वक्री रात्रि 8:36 पर होगा। बुध उदय पूर्व में सायं 6:53 पर होगा।

आज गंगा दशमी हे, गंगा दशहरा ब्रत समाप्त होगा। बटुक भैरव जयन्ती हे। श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस यात्रा दर्शन, पूजा है। आज फादर्स डे हे।

Virgo – कन्या राशि,आज रविवार को चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल से प्रभावयुक्त चंद्रमा का आपकी राशि में एवं धन भाव में गोचर रहेगा। कन्या राशि के जातकों की आज अच्छे कार्यों, पुण्य कार्यों में अधिक रुचि रहेगी।
जिससे आपको ढेर सारी खुशियां मिलेंगी।वाणी की मिठास से कई कार्य बन सकते है।व्यवसाय में बहुत अच्छा लाभ मार्जिन है।आप इस लाभ को भविष्य में सही जगह निवेश करके अधिक लाभ कमा सकते हैं।आज नए परिचित बनाने के प्रति सतर्क रहना होगा।नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। काम पर अपने कौशल और बुद्धिमत्ता के लिए सराहना करें।वहीं, इनाम के तौर पर प्रमोशन भी हो सकता है।आप अपने मनोबल और आत्मविश्वास में सुधार कर सकते हैं।आपके बच्चे के अगले दिन कोई जरूरी काम या कार्यक्रम आज जोड़ा जा सकता है।माता-पिता के साथ अपने विचार साझा करने से आपको लाभ हो सकता है।
आपके कार्यों से समाज में आपकी पहचान होगी।नेत्र संबंधित बिमारी में लापरवाही न बरतें।छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या राशि – आज आपका हैप्पी क्लर ब्लू और हैप्पी नंबर 3 है। यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा।

हर हर गंगे जय मां गंगे

Sunday – रविवार (सूर्य वार )

सूर्य ग्रह की शांति के लिए
सोना ,सवत्सा ,गुड़, लाल कपडा ,ताम्बा ,लाल चन्दन, कनक ,दान करना शुभ माना जाता है ।
सूर्य मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता हैा
रविवार के उपवास में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
( सूर्य मंत्र ) : ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
सूर्य का रत्न माणिक्य – ruby धारण करना शुभ होता है।

आज प्रातः काल सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

चंद्र के तुला राशि में गोचर समय ग्रह स्थिति

Aaj ka Greh Gochar
(आज का ग्रह गोचर) Sunday रविवार 20 जून 2021 Haridwar

सूर्य -मिथुन राशि ,चंद्र – कन्या राशि 07: 43 तक पश्चात तुला राशि,मंगल – कर्क राशि, बुध – वृष राशि,गुरु- कुंभ राशि,शुक्र – मिथुन राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृष राशि ,केतु -वृश्चिक राशि

अशुभ समय – राहुकाल – १७:३५ से १९:२१ तक (हरिद्वार)

शुभ समय – अभिजीत- ११:५० से १२:४६ तक
लाभ चौघडिया – ०८:४७ से १०:३७ तक
शुभ चौघड़िया – १४:०४ से १५:४९ तक
१९:२१ से २०:३५ तक

केसरी ज्योतिष(9105886840)