News

*गाड़ियों से तेल व बैटरी चुराने वाले युवकों को ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।*

ऋषिकेश दिनांक 13 जुलाई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने गाड़ियों की बैटरी/ तेल चुराने वाले 04 (चार) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04(चार) बैटरी बरामद की हैं।
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता मनोज ध्यानी( अध्यक्ष यातायात सहकारी संघ) देहरादून रोड ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि बस अड्डे के पीछे बनी पार्किंग में हमारी यूनियन की गाड़ियां खड़ी रहती है। विगत कुछ दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा हमारी गाड़ियों से बैटरी एवं तेल चोरी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में हमारी 4 गाड़ियों से 04(चार) बैटरी चोरी हुई है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर छान-बीन प्रारंभ की गई।
जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज न्यू फ्लाईओवर के निकट नटराज चौक के पास से 04(चार) लड़कों को चोरी की 04(चार) बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस द्वारा पूछताछ में तूू अपने नाम व पता
1- पंकज पुत्र श्री राजेंद्र निवासी गैस गोदाम के पास ढालवाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल
2- सोहनलाल चमोली पुत्र स्वर्गीय पितांबर दत्त चमोली निवासी पावर हाउस के सामने ढालवाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल
3- शिबू पुत्र श्री बलदेव सिंह निवासी ग्राम सौड़, धौलतीर रुद्रप्रयाग
4- सुनील नेगी पुत्र श्री साहब सिंह नेगी निवासी ग्राम कफकोल टिहरी गढ़वाल बताया।
संबंधित धाराओं में मुकदमा कर सभी चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।