News

*”मिशन मर्यादा” के तहत ऋषिकेश पुलिस ने किया एक महिला एवम पुरुष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार,भेजा जेल।*

ऋषिकेश दिनांक 19 जुलाई 2021_
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन मर्यादा” के दृष्टिगत, तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पुलिस ने 02 अलग- अलग जगहों से चेकिंग के दौरान एक महिला को 05 लीटर कच्ची शराब व पुरुष को 50 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के द्वारा तीर्थ स्थलो को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध मिशन मर्यादा प्रारंभ किया गया है।
कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी शिशुपाल नेगी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस पर गठित टीमों द्वारा ऋषिकेश मे आरती स्थल/ तीर्थ स्थलों/ गंगा के किनारे, व तीर्थ क्षेत्र को चिन्हित करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत में चेकिंग दौरान गठित टीम के द्वारा कल श्यामपुर क्षेत्र से एक महिला आशा पत्नी दर्शन निवासी रूषा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं वहीं गढ़ी तिराहे के पास से एक व्यक्ति अशोक पुत्र जसवंत निवासी गोविंद नगर परशुराम चौक ऋषिकेश को 50 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।