ताजा खबर

कोरोना काल में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करा रहा रामकृष्ण मिशन अस्पताल: जिला अधिकारी

पंजाबी महासभा व कोविड हेल्प लाइन ने रामकृष्ण मिशन अस्पताल को भेंट किए स्ट्रेचर

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं कोविड हेल्प लाइन की आेर से रामकृष्ण मिशन हास्पिटल को पांच स्ट्रेचर प्रदान किए गए। कुछ दिन पूर्व ही दोनों संगठनों की आेर से अस्पताल को 1 व्हील चेयर उपलब्ध करायी गयी थी। इस दौरान मौजूद रहे जिला अधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि रामकृष्ण मिशन अस्पताल कोरोना काल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सामाजिक क्षेत्र में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। रामकृष्ण मिशन अस्पताल के प्रबंधक स्वामी नित्यशुद्धानंद जरूरतमंदों की सेवा में भी अपना योगदान दे रहे हैं। लगातार खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांधी व अनिल कुमार कुमार ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा सामाजिक सरोकारों से जुड$ी हुई संस्था है। विगत वर्षो से रामकृष्ण मिशन अस्पताल शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपचार देने में बेहतर भूमिका निभा रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए 5 स्टे्रचर प्रदान किए गए हैं। मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधा अस्पताल में मिलनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड$ा ने कहा कि गरीब, असहाय निर्धन व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज मिलता है। सेवा के क्षेत्र में स्वामी नित्यशुद्धानंद निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। नीरज कुमार कुमार ने कहा कि सहयोग से ही समाज की अनेकों समस्याआें का समाधान किया जा सकता है। रामकृष्ण मिशन अस्पताल प्रबंधकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महासभा अपना सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही जल्द ही हरा भरा बनाने के लिए उद्देश्य से जिला अधिकारी के संयोजन में एक हजार पौधे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान नीरज कुमार, अनिल कुमार, राजू आेबराय, राम अरोड$ा, अनुपम जग्गा, रजत जैन, मिंटू पंजवानी, अमित बजाज, अक्षय शर्मा, अनिल अरोड$ा, प्रेमपाल अरोड$ा, सतीश छाबड$ा, जिम्मी कुमार, नितेश जैन, विशु जैन, अनुपमा सेठी, सुरेश ग्रोवर, करण मल्होत्रा, आशीष, ऋषि सचदेवा, सुनील अरोड$ा, नीरज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.