News

*भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे विरोध / विवेक तिवारी।*

ऋषिकेश दिनांक 16 अगस्त 2021_
जन आशीर्वाद यात्रा में निकले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करेंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने आरोप लगाया कि जहां एक और भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी और केंद्र में बैठी मोदी सरकार दिनोंदिन महंगाई बढ़ाती जा रही है।


विवेक तिवारी ने कहा की भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुरजोर विरोध कर काले झंडे दिखाए जाएंगे।