उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।एक पूरी डाक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, सीएम योगी भी उनकी सेहत का हालचाल ले रहे थे।लेकिन शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
भाजपा के राममंदिर आंदोलन को कल्याण सिंह ने ही अलग पहचान दी। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध से जुड़ गए। कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की।
