*ऋषिकेश पुलिस ने किया अवैध गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार, तस्कर के कब्जे से किया 5 किलो अवैध गांजा बरामद।*

ऋषिकेश दिनांक 22 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने 5 किलोग्राम अवैध गाँजे की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा, अवैध शराब, स्मैक चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 22/08/2021 को बस अड्डा ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति विवेक कुमार तिवारी पुत्र रवि भूषण तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिसवनिया पोस्ट रामगढ़वा पूर्वी चंपारण बिहार को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी नशा करने का आदी है। अपना नशा तथा अन्य शौक पूरा करने के लिए गांजा बिहार से सस्ते दाम पर खरीद कर यहां ऋषिकेश क्षेत्र के कैंपिंग एरिया में ऊंचे दामों पर बेचता था। जिससे की अच्छी खासी कमाई हो जाती थी। जिससे वह नशा एवं अन्य शौक पूरे करता था।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी आईडीपीएल,कॉन्स्टेबल अनित कुमार, *कांस्टेबल विकास, *कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सतीश रावत आदि शामिल रहे।
