Newsउत्तराखंडदिल्लीशिक्षा जगत

दिल्ली में स्कूल, कालेज और कोचिंग संस्थान चरणबद्ध तरीके से एक सितम्बर से खुलेंगे

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पत्रकारों को बताया कि कक्षा नौ से बारह के स्कूल एक सितम्बर से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को स्कूल जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और उन्हें स्कूल भेजने के लिए उनके अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
सिसोदिया ने यह भी कहा कि स्कूलों में पठन पाठन के अलावा आफलाइन पढाई जारी रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्‍ली सरकार के स्कूलों के 98 प्रतिशत शिक्षकों और कर्मियों को कोविड के टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। इससे पहले आज दिन में एक बैठक में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की सिफारिश की थी।