News

डोईवाला विधानसभा मे इस बार स्थानीय होगा चुनावी मुद्दा – सकलानी

छिदरवाला /रोहित निशाद/ डोईवाला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कमलेश्वर प्रसाद सकलानी ने कहा कि विगत कई वर्षों से डोईवाला विधानसभा में बाहरी व्यक्ति चुनाव लड़ कर आते हैं तथा जनता को गुमराह कर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं करते हैं, तथा ना ही जनता के बीच में आते हैं ।

अबकी बार सन् 2022 में स्थानीय को टिकट देकर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए दावेदार पेश करें जनता स्थानीय नेता का भरपूर सहयोग करेगी तथा स्थानीय नेता जितेंद्र सिंह नेगी जो कि पहले पार्टी के कई 30 पदों पर रह चुके हैं उन्हें डोईवाला विधानसभा से जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा क्योंकि मैंने चुनाव में विगत कई वर्षों से कार्य किया इसलिए हम सफल रहे तथा हमारा इस समय एक मुद्दा है वह है स्थानीय मुद्दा।