News

*अंजलि ने बढ़ाया ऋषिकेश का मान सम्मान और गौरव / राजपाल खरोला!*

ऋषिकेश दिनांक 15 सितंबर 2021_
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ब्रिटेन में डॉक्टर आफ फिलासफी ला (डीफिल इन ला) पाठ्यक्रम के लिए चयनित अंजलि रावत का उनके घर जाकर सम्मान किया।
खरोला ने बताया की अंजलि को शैक्षणिक सत्र 2021-24 के लिए डॉ. अंबृति साल्वे छात्रवृत्ति तथा आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से भी छात्रवृत्ति दी जायेगी। अंजलि ने वर्ष 2018-19 में सर्वोच्च न्यायालय के महामहिम जज के साथ जुडिशल क्लर्क के पद पर भी कार्य किया है।


खरोला ने कहा की अंजलि रावत ने अपनी इस कामयाबी से अपने परिवार के साथ ही ऋषिकेश और देश का नाम भी रोशन किया है।
अंजलि के सम्मान के दौरान उनके साथ उनके पिता गोविंद रावत, और उनके परिवारजन उपस्थित रहे ।