मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

आज गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की
लखनऊ में सीएसआईआर (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स) के निदेशक और वैज्ञानिकों के साथ बैठक की, बैठक में हमारा मुख्य उद्देश्य था कि इसे गांव से कैसे जोड़ा जाए और लोगों में जागरूकता पैदा की जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और आय में वृद्धि मिले।

लखनऊ दौरे में आज प्रदेश में चल रहे पंचायती राज की स्वामित्व स्कीम में हुई प्रगति की समीक्षा की और ये जान कर हर्ष हुआ की योगी जी के नेतृत्व में तेज़ी से कार्य प्रगति पर है और दिसम्बर 2021 तक द्रोण सर्वे और घरौनी सर्टिफ़िकेट का 22,000 गाँवों में वितरण का कम पूर्ण करने का सुझाव दिया।
इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ में ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह,पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी एवं माननीय राज्य मंत्री उपेन्द्र राय एवं आनंद स्वरूप शुक्ल सहित अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्र द्वारा प्रायोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा की।
यू॰पी॰ के मा. सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की और पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके द्वारा पिछले 4.5वर्षों में यू॰पी॰ के लिए अभूतपूर्व विकास व कानून व्यवस्था के कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।
यू॰पी॰के विकास के लिए केंद्र सरकार यूपी को हर संभव मदद देगी।

