Newsउत्तराखंडकाशीपुरताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों हेतु दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा धर्मपुर में मेहूंवाला स्थित ऋषि विहार में आईटीबीपी के पीछे नाले को अंडरग्राउंड करने एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए ₹188.79 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

धर्मपुर अंतर्गत दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमाऊँनी बस्ती, नन्दा एनक्लेव, तुन्तोवाला, चन्द्रताल, विष्णुपुर, माया एनक्लेव तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु ₹204.26 लाख की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में बेदीखाल-भरोलीखाल-एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण हेतु ₹133.58 लाख एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में मदन नेगी खोला मोटर मार्ग के किमी 01 से जलवागांव तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु ₹3.75 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ऐंचोली बड़ावे मोटर मार्ग के किमी 13 पत्थरखानी से सेलकटिया-डुबरिया-बिजरकाण्डा-धुईरा तक मोटर मार्ग के नव-निर्माण हेतु ₹104.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को #COVID19 में सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु सम्बन्धित 649 कार्मिकों को एकमुश्त ₹10,000 प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दिये जाने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।