कोविड-19 अपडेट,183 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामले

दिल्ली/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 80.85 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.95 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
भारत में वर्तमान में 3,18,181 सक्रिय मामले हैं,183 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामले। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 30,256 नए मामले सामने आए।वर्तमान में रिकवरी दर 97.72 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 43,938 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,27,15,105 मरीज स्वस्थ हुए।साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.07 प्रतिशत है; पिछले 87 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.57 प्रतिशत है,पिछले 21 दिनों से 3 प्रतिशत से कमहै।अभी तक कुल 55.36 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।

