प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री ने राष्ट्रकवि राम धारी सिंह दिनकर को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने भी किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जन्म-जयंती पर सादर नमन। देश और समाज को राह दिखाने वाली उनकी कविताएं हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।”
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जन्म-जयंती पर सादर नमन। देश और समाज को राह दिखाने वाली उनकी कविताएं हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की ओजपूर्ण कविताएँ स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत करने से लेकर 1975 के आपातकाल में तानाशाही मानसिकता के विरुद्ध प्रमुख स्वर बनी।उनकी रचनाएँ सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेंगी।उन्हें कोटिशः नमन।
इस अवसर पर.मुख्यमंत्री धामी ने महान हिंदी साहित्यकार एवं राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर उन्हें नमन किया।
