मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज किए श्री केदारनाथ धाम के दर्शन

आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए।उन्होंने बाबा केदारनाथ से देश एवं प्रदेश के खुशहाली की मंगलकामना की।
इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री नें आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल पर गये और वहां समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों, मजदूरो के साथ ही श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

केदारनाथ में तेजी के साथ हो रहे पुनर्निर्माण कार्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का “देवभूमि” उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए अब केदारनाथ यात्रा और सुगम हो गयी है, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
धामी ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का “देवभूमि” उत्तराखण्ड में सहृदय स्वागत करने के साथ ही सभी से COVID19 संबंधित नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

