कुख्यात बदमाश कलीम के चार शूटर गिरफ्तार

हरिद्वार। अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात बदमाश कलीम के चार शूटरों को बहादराबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सूचना पर छापा मारकर गिरफ्तार किया। जिनके पास से टीम ने 3 तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल, एक बाइक और हजारों की नगदी बरामद की है।
पूछताछ के दौरान शूटरों ने टीम के सामने कई राज उगले हैं। बताया जा रहा हैं कि कुख्यात जेल से ही अपने नेटवर्क के जरिए गैंग को संचालित कर रहा था, इस जानकारी के बाद एसटीएफ और बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
एसएसपी डा योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित अपराधियों एंव संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों व उत्तराखण्ड की जेलों में निरूद्ध अपराधियों की मानीटारिंग करते हुए जनपद हरिद्वार के कुख्यात अपराधी कलीम पुत्र स्व० सलीम निवासी मौहल्ला किला थाना मंगलौर रूड़की हरिद्वार जोकि वर्तमान समय में जनपद अल्मोड़ा की जिला कारागार में जेल में निरूद्ध है।
