प्रधानमंत्री मोदी, योगी और उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहां कि पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं को खो दिया है जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है।घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में। वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे।
उन्होंने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हूए अपने संदेश में कहा कि हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने असाधारण अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि
असाधारण अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।रामायण धारावाहिक में उनके उत्कृष्ट अभिनय को सदैव याद किया जाएगा।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनको श्री चरणों मे स्थान दे एवं उनके परिवार को इस दुःख से लड़ने की शक्ति दे।
अरविंद त्रिवेदी के निधन पर सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं एवं प्रतिष्ठित लोग लगाता अपनी श्रद्धांजलि लगातार दे रहे है।
