वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। 28 मार्च 2026
भगवती देवी पूर्णानंद सरस्वती शिशु मंदिर, महाराष्ट्र निवास ऋषिकेश में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता रयाल के नेतृत्व में परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य रूप से रेखा गर्ग,मंजू बड़ोंला तथा ऋतु शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है और मेहनत, अनुशासन तथा संस्कारों के साथ आगे बढ़कर बच्चे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा अन्य बच्चों को भी निरंतर मेहनत कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्या अनिता रयाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना है, ताकि वे भविष्य में आदर्श नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का समापन बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

