News

NSS शिविर में बोले एसपी चमोली: अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी

चमोली। 29 मार्च 2026

जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “मैं भी कभी आपकी तरह NSS का स्वयंसेवक था, और उसी अनुभव ने मुझे जीवन में अनुशासन और सेवा की भावना सिखाई।”

एसपी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि छात्र अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखें, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहना चाहिए।

एसपी ने युवाओं से अपील की कि वे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।