News

हादसे के बाद मदद को बढ़े हाथ: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई संवेदनशीलता

ऋषिकेश/ 29 मार्च 2026।

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मानवता का परिचय देते हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला की तत्परता से सहायता कर सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. अग्रवाल ऋषिकेश से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे को देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायल महिला का हाल-चाल जाना।
डॉ. अग्रवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया तथा उसके आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने ईश्वर से महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हम सभी का मानवीय कर्तव्य है कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करें।