News

आचार्य बालकृष्ण को मिला ‘विश्व आयुर्वेद रत्न सम्मान’

हरिद्वार/1 अप्रैल 2026

पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘विश्व आयुर्वेद रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के यूनेस्को हाउस में आयोजित अर्थ अवार्ड एंड हाई इंपैक्ट सस्टेनेबिलिटी डायलॉग 2026 कार्यक्रम के दौरान नेट ग्रीन फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।

आचार्य बालकृष्ण को यह सम्मान आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।

आचार्य बालकृष्ण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। उन्होंने इस सम्मान को आयुर्वेद की महान परंपरा को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस समृद्ध भारतीय संस्कृति का है, जिसने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का संदेश दुनिया को दिया।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा तथा यूनेस्को की प्राकृतिक विज्ञान इकाई के प्रमुख डॉ. बेन्नो बोएर सहित कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और नीति निर्माता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयुर्वेद और सतत विकास के संबंधों पर भी चर्चा की गई।