NewsPostउत्तराखंडटॉप स्टोरीजठाकुरद्वाराताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

हनुमान जयंती के अवसर पर डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

ऋषिकेश, 2 अप्रैल 2026
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भगवान हनुमान जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
डॉ. अग्रवाल ने रघुनाथ मंदिर (त्रिवेणी घाट), मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, वैष्णो सेवा आश्रम हनुमान मंदिर, रामानंद आश्रम (मायाकुंड), जयराम आश्रम (हरिद्वार रोड), सोमेश्वर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर (भरत विहार) तथा हरियाणा भवन स्थित हनुमान मंदिर (रेलवे रोड) में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी उन्होंने श्रद्धा भाव से भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और अटूट भक्ति का प्रतीक है। उनके जीवन से हमें समर्पण, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन पर्व पर समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उन्हें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अंत में डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि भगवान हनुमान जी की कृपा से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी