मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने संभाला पदभार

देहरादून। 7 अप्रैल 2026
मीडिया सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने मंगलवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सूचना सचिव शैलेश बगौली से शिष्टाचार भेंट भी की।
पदभार ग्रहण करने के बाद रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
रौतेला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मीडिया और पत्रकारों के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
उन्होंने मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे जनहित में लिए गए निर्णयों और नीतियों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

