Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की जायका परियोजना की समीक्षा


देहरादून। 11अप्रैल 2026

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन विभाग के अंतर्गत संचालित जायका (JICA) समर्थित उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना की प्रगति और प्रस्तावित फेज-2 की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना के तहत चल रहे वन संरक्षण, आजीविका विकास और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि राज्य के 13 वन प्रभागों की 839 वन पंचायतों में संचालित इस परियोजना ने इको-रेस्टोरेशन और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। परियोजना के तहत अब तक 95 प्रतिशत से अधिक वित्तीय और 93 प्रतिशत से अधिक भौतिक प्रगति दर्ज की गई है।
परियोजना के माध्यम से 1500 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत मधुमक्खी पालन, जड़ी-बूटी रोपण और कृषि-वाणिकी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रस्तावित फेज-2 (2026–2035) के तहत लगभग 1500 करोड़ रुपये की परियोजना संचालित की जाएगी, जिसमें वन संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और ग्रामीण आजीविका को और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध वन संपदा के संरक्षण और समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।