सोशल मीडिया विवाद बना झगड़े की वजह, लक्ष्मणझूला पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Laxman Jhula/11 मई 2026
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा सोशल मीडिया विवाद शनिवार को आमने-सामने की कहासुनी के बाद झगड़े में बदल गया। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप और विवादित टिप्पणियां की जा रही थीं। इसी क्रम में 10 मई 2026 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष द्वारा लगातार शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माधव, राजेश सिंह, अनीश, किशन एवं अमन नामक पांच व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों और विवादित गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

