Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, टिहरी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति



देहरादून।

भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्षों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ स्तर पर पार्टी की संरचना को सशक्त करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी मंथन किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित टिहरी लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।