अवैध शराब तस्करी व बिक्री के विरूद्ध अभियान के दौरान अलग-अलग जगह से तीन अभियुक्त गिरफ्तार ,भारी मात्रा में शराब बरामद
ऋषिकेश/(मिन्हाल हाशिम) 30 अगस्त ।अवैध शराब तस्करी/ बिक्री के विरुद्ध अभियान के दौरान, अलग-अलग जगह पर तीन अभियुक्त (120+40+27) पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm/ रॉयल स्टैग के साथ गिरफ्तार।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें
शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंगअभियान जारी है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा घसियारी मोहल्ला बनखंडी ऋषिकेश से 120 पव्वे अंग्रेजी शराब, 8pm व्हिस्की के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र श्री अमर सिंह कश्यप निवासी मोहल्ला घसियारी बनखंडी ऋषिकेश उम्र 41 वर्ष
इसी कड़ी में हनुमान मंदिर हरिद्वार रोड आईडीपीएल के पास से एक व्यक्ति को 40 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा गया अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री पूरन चंद निवासी गढ़ी रोड श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 59 वर्ष।
इसी अभियान के तहत होटल हेरिटेज आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान 27 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त बृजेश पुत्र रघुलाल निवासी बैराज कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश उम्र 55 वर्ष।
पकड़े गए अभियुक्तों से 120 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की 40 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग ,27 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की बरामदगी हुई है।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी को को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



