हिंदी दिवस पर डॉ नेगी हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित।

ऋषिकेश-/( मिन्हाल हाशिम )देशभर के साथ आंतरिक ख्याति प्राप्त धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में भी हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।
सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मंगल कलाकार एकेडमी ऋषिकेश की ओर से डॉ राजे सिंह नेगी को हिंदी गौरव सम्मान 2020 से नवाजा गया। देहरादून रोड स्थित उनके कार्यालय पर उनके सम्मान समारोह में क्षेत्रीय बोली-भाषा और मातृभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले नगर के समाजसेवी और नेत्र चिकित्सक डॉ। राजे सिंह नेगी को राष्ट्रीय मंगल कलाकार एकादमी की संचालिका अंतराष्ट्रीय सिद्धांत खिलाड़ी और कोच शिवानी गुप्ता ने अपने सहयोगियों सहित अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ नेगी ने कहा कि मातृभाषा दिवस के उपलक्ष में सम्मानित होना उनके लिए बहुत ही गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को आगे बढ़ने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है राजनीति,बाजार और धर्म। भारतीय राजनीति में हिंदी प्रदेश आज भी सबसे आगे हैं। पूरी दुनिया के व्यापार का केंद्र आज भारत बन चुका है, एक समय था जब हिंदी को केवल साहित्य और मनोरंजन से जोड़कर देखा जाता था लेकिन आज हिंदी सिनेमा, न्यूज़ चैनल, सोशल मीडिया तमाम माध्यमों ने हिंदी को आमजन में प्रचलित किया गया। कल तक जो लोग केवल अंग्रेजी को ही सर्व भाषा मानते थे आज वह हिंदी को भी बराबर की तवज्जो देने लगे हैं।देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिंदी भाषा की बड़ी उपयोगिता रही है।नई राष्टीय शिक्षा नीति 2020 तो पूर्णतया मातृभाषा के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर समाजसेवी विपिन डोगरा, भाविका पनेसर,शिवानी थलवाल, निकिता, प्राची,कृष्ण जाटव प्रमोद असवाल,मनोज नेगी उपस्तिथ थे।


