चंद्रभागा पुल के पास भैरव मंदिर पर भयंकर हादसा। पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत महिला बुरी तरह घायल। ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।
ऋषिकेश 1 अक्टूबर चंद्रभागा पुल के पास स्थित भैरव मंदिर कॉलोनी के पास बेकाबू पिकअप वाहन ने स्कूटर चालक को कुचल डाला। बता दें कि भैरव मंदिर से ढालवाला की ओर जाने वाली सड़क पर बेकाबू पिकअप वाहन यूके 0 7 सीसी 694 ने सामने से आ रहे स्कूटर यूके 07 एसी 6544 जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चालक सुदामा प्रसाद 48 पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी चंद्रेश्वर नगर और उसकी पत्नी 45 कमला देवी पिकअप वाहन के नीचे गिर गए ।जबकि सुदामा प्रसाद गाड़ी के पहियों के नीचे आकर दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
स्थानीय लोगों के द्वारा फोन
पर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर खून से लथपथ शव को किसी तरह से गाड़ी पीछे कर निकाला।साथ ही पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। और पिकअप वाहन को कोतवाली ऋषिकेश ले आई। वहीं मृतक के शव को फिलहाल ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की शिनाख्त हो चुकी है और जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

