उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी और योगी का पुतला जलाकर जताया विरोध,।।।

ऋषिकेश/  2 अक्टूबर – राहुल गांधी को यूपी के बॉर्डर पर रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में योगी और मोदी का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।


शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रामझूला के पास एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर राहुल गांधी को रोके जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर योगी और मोदी का पुतला को अपना आक्रोश भी जताया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी करने में लगी हुई है। हाथरस में एक और निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए जांच सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं राहुल गांधी मनीषा के परिजनों को ढांढस पहुंचाने के लिए जा रहे थे। मगर उनको यूपी पुलिस ने बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया। यह निंदनीय है। उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष आदेश तोमर , पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, अंकित गुप्ता ,अतुल गोयल , सुनील शर्मा ,गौरव, हर्षित मेहरा, संदीप कुमार,आकाश नागर, मुरली शर्मा अनीश बीस्ट, मुकेश यादव, अमन ठाकुर , विजय शर्मा, बंटू, कमल ,दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।