आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार बंद हो – रमेश जोशी
हरिद्वार 5 अक्टूबर ।सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में आबकारी नीति के विरोध में भगत सिंह चौक से आबकारी विभाग के कार्यालय तक पैदल मार्च कर आबकारी कार्यालय के बाहर आबकारी नीति की प्रतियां जलाकर विरोध जताया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि आबकारी विभाग मैं भ्रष्टाचार का बोलबाला है । सरकार तनखा बांटने के लिए तीसरी बार कर्ज ले चुकी है जबकि विभाग का 179 करोड रुपए का बकाया ठेकेदारों पर छोड़ रखा है।
जोशी ने कहा कि शराब की दुकानें सुप्रीम कोर्ट अनुसार मेन रोड से 220 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए लेकिन दुकान का स्थान निश्चित नहीं किया गया । कई दुकानें बंद पड़ी है ओर कई दुकानें गलत आवंटित की गई है। ऐसा हाल पूरे प्रदेश में है ।
उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है विभाग कितना भ्रष्टाचारी में आगे बढ़ चुका है।जिस पर सरकार भी लगाम कसने में विफल नजर आ रही है। लेकिन अब ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सुराज सेवा दल इसके लिए आवाज उठाएगा।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा गलत तरीके से दुकानें चलवाई जा रही है। अति शीघ्र इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला महासचिव महिला मोर्चा लता शर्मा ने बताया कि अधिकारी किस प्रकार से ठेकेदारों से पैसे कमाते हैं।
मीडिया प्रभारी ज्योति पंवार ने कहा कि आबकारी विभाग अगर जल्दी नींद से नहीं जागा और भ्रष्टाचारी बंद नहीं होती साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शराब की दुकानें हाईवे से नहीं हटी तो सुराज सेवादल सचिवालय मुख्यालय के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा व आंदोलन करेगा ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी,जिला महामंत्री रविंद्र राणा, महिला मोर्चा महासचिव लता शर्मा गोविंद कामली ट्विंकल लोकेश कमल ,हेमंत शिवम सुरेश, दीपा, संदीप शर्मा, अंकुश ,मोनू ,जगत, नवनीत, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



