विधानसभा अध्यक्ष ने वितरित की 117 लाभार्थियों को राशन किट
ऋषिकेश 10 अक्टूबर, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खैरी खुर्द पंचायत भवन में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 117 लाभार्थियों को राशन की किट वितरित की ! इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अनेक लोगों की जीविका प्रभावित हुई है ऐसे लोगों को राशन की किट राहत का काम करेगी !
कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लंबे समय तक लॉक डाउन होने के कारण अनेक लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ है । उस संकट से उबारने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वाबलंबी होकर अपने कार्य प्रारंभ करने होंगे।
अग्रवाल ने कहा है कि कुछ समय के लिए राशन की किट एक सहारा हो सकती है जिसमें जरूरत के अनेक सामान रखे गए हैं ।उन्होंने कहा है कि इस वैश्विक महामारी से उबरने के लिए हमें स्वयं के रोजगार तलाशने होंगे अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी रखना आवश्यक है ।

उन्होंने कहा है कि कोरोना का बचाव स्वयं की जागरूकता, सतर्कता व सुरक्षा से ही किया जा सकता है । तभी हम कोरोना महामारी को हरा सकते हैं ।
इस अवसर पर स्थानीय प्रधान विजय राम पैटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप धस्माना, रोहित नेगी , विकास रतूड़ी, दीवान सिंह, रोशन खंडूड़ी, दिनेश नेगी, विपिन, संदीप कलूड़ा, रोशनी देवी, पुष्पा देवी, रीता आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे !

