उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, जोरदार नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

ऋषिकेश दिनांक 12 अक्टूबर, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रभागा पुल के निकट पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए ! जयपाल जाटव ने कहा कि आज बेलगाम बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस और रोज दालों के बढ़ते दाम आसमान छूते सब्जी के भाव को रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार असफल साबित हुई है !जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र प्रदेश सरकार के विरोध जोरदार नारेबाजी कर दोनों सरकारों का संयुक्त पुतला दहन किया!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि कोरोना महामारी काल में जहां कारोबार पूरी तरह बंद है और लोगों को परिवार का गुजारा करना ही मुश्किल है ऐसे में महंगाई में हाहाकार मचा है !केंद्र सरकार वह प्रदेश सरकार महंगाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जिससे आमजन परेशान हैं !आज हमारे द्वारा संयुक्त पुतला दहन किया गया है! अगर महंगाई रोकने के लिए सरकारों ने कदम नहीं उठाए तो हम केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ और अधिक उग्र आंदोलन करेंगे !प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी,पूर्व सभासद,जतिन जाटव,कुन कुन सहानी,सुलेख चद,करण राजभर,रमेश राम,मल्लू राजभर,संतोष,प्रवीण जाटव,चौहान सकल साहानी,कुम कुम साहनी,लक्कू सहानी,मंगल, अनिल शर्मा प्रजापति,अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे!