उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

पुलिस ने घर-घर जाकर जाना बूढ़े बुजुर्गों की समस्याओं एवं स्वास्थ्य का हाल…

ऋषिकेश दिनांक 16 अक्टूबर 2020, सीनियर सिटीजन की समस्याओं को लेकर पुलिस ने घर घर जाकर उनका हाल जाना एवं उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया!
ज्ञात हो कि वर्तमान में पुलिस द्वारा हर सप्ताह बूढ़े बुजुर्गों के घर जाकर उनकी समस्याएं एवं कुशलता के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनकी मदद करने का अभियान चलाया जा रहा है ! पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान से सीनियर सिटीजंस काफी खुश है!
अभियान के तहत आज भी कुल 121 सीनियर सिटीजंस में से 35 सीनियर सिटीजन के घर घर जाकर उनकी कुशलता एवं उनके परेशानी के विषय में जानकारी ली गई ! तथा मदद का पूरा प्रयास किया गया !