Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आज का राशिफल बृहस्पतिवार 22 अक्टूबर 2020 वृषभ ,कन्या, धनु और कुंभ राशि के लिए ,हरिद्वार – उत्तराखंड

वृषभ- आज का दिन ठीक मध्यम है। गौचर का लाभ पूरा नहीं मिलेगा । जल्दबाजी ,जोश और उत्साह में किए गए कार्यों में हानि हो सकती है । वाणी पर संयम रखे ।पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। व्यवसाय के लिए दिन ठीक है।

कन्या- आपके लिए दिन अच्छा- है। मानसिक स्तर बनाए रखें। आपके बड़े काम भी आसानी से बन जायेगे ।प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों की जवाबदारी से बचें।

धनु- आज आपके लिए समय अच्छी है । कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा का भरपूर सुख प्राप्त होगा । आज नया काम शुरू कर सकते है और घर में कोई शुभ मांगलिक आयोजन के लिए दिन अच्छा है।परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। लापरवाही न करें। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में धैर्य रखें ।धन धन की प्राप्ति होगी।

कुम्भ- आज शुभ समय के चलते आपके काम उन्नति होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आर्थक लाभ के भी प्रबल योग बने हुए है | व्यापार व्यवसाय में तेजी रहेगी ।यात्रा के योग है |सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा।विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में सफलता का दिन है व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक मामलों को शांति पूर्वक हल करें।