उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

प्रदेश में खेल नीति का ना होना दुर्भाग्यपूर्ण “जयेंद्र रमोला”

दिनॉंक 4 नवंबर 2020,
श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज में ऋषिकेश खो खो एकेडमी की ओर से दो दिवसीय ओपेन ( बालक/बालिका ) खो खो प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने रिबन काटकर किया ।

शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज इस मोबाइल के दौर जहां सब कुछ मोबाइल पर चल रहा है!
पढ़ाई हो या व्यापार हो सबकुछ मोबाइल पर चल रहा है और तो और आज का बच्चा व युवा खेल के लिये भी मोबाइल का प्रयोग कर रहा है! परन्तु यहॉं पर आया हर युवा चाहे वो बालक हो या बालिका अपने आप में बहुत बधाई के पात्र हैं जो आज के इस मोबाइल दौर को छोड़कर खेल के प्रति जागरूक हैं, परन्तु ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्रदेश में आज भी कोई खेल नीति नहीं है जिसके कारण प्रदेश के हर खिलाड़ी की प्रतिभा को मौक़ा नहीं मिल पा रहा है ।
आयोजक नागेश राजपूत ने कहा कि खेल बहुत से हैं परन्तु खो खो एक ऐसा खेल है जिसमें कम संसाधनों आयोजन हो सकता है! और साथ ही इसमें शारीरिक जोश के साथ दिमाग़ी होश की भी आवश्यकता की ज़रूरत होती है! और पिछले कई वर्षों से हमारा ऋषिकेश खो खो प्रतियोगिता अब्बल आ रहा है ।इस टूर्नामेंट में 6 बालकों की टीम और 4 बालिकाओं की टीम प्रतिभाग कर रही है जिसमें टीमें अल्मोडा,उधमसिंह नगर,टिहरी,पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज,खदरी और श्यामपुर की मौजूद है ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, श्री भरत मन्दिर स्कूल के प्रिंसिपल गोविन्द सिंह रावत,देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी.नीरजा गोयल,रवि गुप्ता, टेग सिंह राणा,रवि गुप्ता,सन्नी प्रजापति,जितेन्द्र बिष्ट, रंजन अंथवाल,प्रमोद भट्ट,विकास शाही , निपुण गोयल,सागर राय आदि मौजूद थे और संचालन सुनील दत्त थपलियाल ने किया ।