*14 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने वाले युवकों को थाना मुनिकीरेती पुलिस ने किया 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार*

ऋषिकेश दिनांक 9 मई 2021_
14 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दिनांक 07/05/2021को थाना मुनि की रेती पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि जिस समय मेरी भांजी बकरी चराने के लिए जंगल गयी थी । दो अज्ञात युवक उसे गाडी में बैठाकर कुछ दुर ले गये जहां उन युवको द्वारा उसके सात जबरन दुष्कर्म किया गया।
सूचना पर तत्काल थाना मुनिकी रेती पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट जनपद टिहरी गढवाल द्वारा शीघ्र ही अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती द्वारा पुलिस टीम को दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त बुलेरो कार सहित अभियुक्तो नवीन गुसाईं पुत्र रघुवीर गुसाईं उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बचेली श्रीनगर एवं हंसराज उर्फ रिंकू पुत्र टेकचंद पूर्व 26 वर्ष निवासी मंडी हिमाचल को 24 घण्टे से भी कम समय में एलएनटी साईट, शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में स्वयं के द्वारा उक्त अपराध को कारित करना स्वीकार किया गया ।
आवश्यक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
पुलिस की टीम में
1-वरिष्ठ उ0नि0 हिमानी पंवार थाना नरेन्द्रनगर
2-उ0नि0 ना0पु0 नीरज रावत प्रभारी चौकी शिवपुरी थाना मुनिकीरेती
3-कानि0 ना0पु0 पंकज सालार थाना मुनिकीरेती आदि उपस्थित रहे।
