News

कोविड-19 के नियमों का पालन ना करने वालों का चालान कर पुलिस द्वारा 425 व्यक्तियों से वसूला गया ₹85000 का जुर्माना

ऋषिकेश दिनांक 08 नवंबर 2020
लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाते हुए मास्क ना लगाने वाले व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 425 व्यक्तियों का चालान कर ₹85,000/-(पिचासी हजार, रुपये संयोजन किया गया

पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा यातायात के नियमों के उल्लंघन, लॉकडाउन के नियमों का पालन सोशल डिस्टेंस व मास्क आदि ना पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध करवाई हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 8 नवंबर 2020 को यातायात के नियमों व लोक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंस का पालन न करने व मास्क ना पहनने वालों के विरुद्ध सख्ती से पालन कराने के दृष्टिगत निम्न जगहों पर

1- चंद्रभागा पुल
2- कोयल ग्रांड मंडी तिराहा
3- एम्स तिराहा निकट बैराज पुल
4- चौकी श्यामपुर
5- घाट चौक

पर चेकिंग अभियान चलाया गया
गठित टीम द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण
1- मास्क ना पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर चालान- 425 (चार सौ पच्चीस)
2- कुल 425 व्यक्तियो के चालान पर कुल ₹ 85,000/-(पिचासी हजार, रुपये संयोजन*
ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत यातायात के नियमों का पालन करवाते हुए मास्क ना पहनने वालों को फ्री मास्क वितरित कर, मास्क न लगाने वाले व सोशल डिस्टेंस का पालन न पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान अभी जारी है, एवं लोक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।