बहादराबाद क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार, संजय राजपूत। जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत मगरूमपुर गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मगरूबपुर और बूढ़ा हेडी गांव में कुछ युवकों ने आपसी विवाद को लेकर एक युवक सोहेब पुत्र मुर्तजा को घर से बाहर बुलाकर मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी जिस की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ग्रामीणों के रूद्र रूप को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुहेब मगरुमपुर गांव निवासी उत्तरकाशी में मजदूरी का काम करता था, वह कुछ दिन पहले ईद की छुट्टी में घर आया हुआ था। शाम को करीब 6:30 बजे वह एक दोस्त के साथ गांव के बाहर तक घूमने गया, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। उन्हें उसके दोस्तों पर हत्या का शक है। बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
