AAJ KA PANCHANG (पंचांग )15 December 2020 tuesday मंगलवार HARIDWAR- UTTRAKHAND) आज सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, खर मास प्रराम्भ,1 महीना नही होगें शुभ कार्य –

panchang पंचांग दिन मंगलवार 15 december 2020,मार्गशीष शुक्ल पक्ष,शरद ऋतु ,सूर्य दक्षिणायन प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ०७:०५ ,सूर्यास्त १७:१९ , तिथि प्रतिपदा १९:०८ तक,नक्षत्र मूल २१:३१ तक, योग गण्ड २१:३० तक , करण किन्स्तुघ्ना ०८:२५ तक पश्चात बव ,चंद्रमा धनु राशि,राहुकाल १४:४६ से १६:०२ तक, अभिजीत नक्षत्र ११:५२से १२:३३ , दिशाशूल उत्तर
मंगलवार को गुड़ ,गेहूँ ,लाल कपडा मूंगा, मसूर,लाल फूल आदि वस्तुओ का दान करना शुभ माना जाता है।
भौम मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता है ।(मंत्र ;ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः )
मंगलवार को उपवास करना चाहिए।
( मूंगा रत्न धारण करना शुभ होता है )

खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। खरमास का समापन 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगी। इस बीच एक माह तक किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होंगे। राजधानी पंचांग के अनुसार सूर्य 15 दिसंबर, दिन मंगलवार को रात्रि मे 9 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि मे प्रवेश कर रहे हैं और यह 14 जनवरी तक इसी राशि पर स्थित रहेंगे।
पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। कहते हैं एक बार उनके घोड़े लगातार चलने और विश्राम न मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक गए थे।भगवान सूर्यदेव उन्हें एक तालाब के किनारे ले गए, लेकिन तभी उन्हें यह आभास हुआ कि अगर रथ रूका तो यह सृष्टि भी रुक जाएगी। उधर तालाब के किनारे दो गधे भी मौजूद थे। ऐसे में सूर्य देव को एक उपाय सूझा। उन्होंने घोड़ों को आराम देने के लिए रथ में गधों को जोत लिया। इस स्थिति में सूर्य देव के रथ की गति धीमी हो गई, लेकिन रथ रुका नहीं। इसलिए इस समय सूर्य का तेज कम हो जाता है।सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करते ही वापस अपनी तेज गति पुनः प्राप्त कर लेते है।
हिन्दू धर्म में खरमास के महीने में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। पंचांग की मानें तो जबसे सूर्य बृहस्पति राशि में प्रवेश करता है तभी से खरमास या मलमास प्रारंभ हो जाता है। हिन्दू धर्म में इस महीने को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस महीने में किसी भी तरह के नए या शुभ काम नहीं किए जाते हैं। मलमास को मलिन मास माना जाता है। मलिन मास होने के कारण इस महीने को मलमास भी कहा जाता है।
खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। मांस, शहद, चावल का मांड, चौलाई, उड़द, प्याज, लहसुन, नागरमोथा, गाजर, मूली, राई, नशे की चीजें, दाल, तिल का तेल और दूषित अन्न खाने से बचना चाहिए।जमीन पर सोना चाहिए, पत्तल पर भोजन करना, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, खरमास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान, संध्या आदि करके भगवान का स्मरण करना चाहिए।भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी होता है। सूर्य देव की उपासना करते हुए सूर्यदेव से सबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।ब्राह्मण, गुरु, गाय एवं साधु-सन्यांसियों की सेवा करनी चाहिए।
प्रातः काल सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

AAJ KA GRAH GOCHAR आज (ग्रह -गोचर )
सूर्य -वृश्चिक (०९:१९) तक पश्चात धनु राशि ,चंद्र – धनु राशि ,मंगल -मीन राशि, बुध -वृश्चिक राशि, गुरु- मकर राशि , शुक्र – वृश्चिक राशि, शनि -मकर राशि,राहु – वृष राशि ,केतु – वृश्चिक राशि
भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की मनोकामना पूरी करे।
आपका दिन शुभ हो।
मं मनोज गिरी(ज्योतिष वाचस्पति)
हरिद्वार ( 9105886840)

9610411193 WhatsApp number