Aaj ka panchang (आज का पंचांग ) panchang पंचांग दिन गुरुवार 17 December 2020, Haridwar – Uttarakhand,बुध का राशि परिवर्तन

Panchang (पंचाग)17 दिसम्बर गुरुवार,मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष ,शरद ऋतु ,सूर्य दक्षिणायन शक सम्वत 1942,प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ०७: ०७,सूर्यास्त १७:२०, तिथि तृतीया १५:१९ तक पश्चात चतुर्थी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा १९:१३, योग ध्रुव १६:०२ तक, करण गर १५:१९ तक पश्चात वणिज , चंद्रमा मकर राशि, राहुकाल १३:३० से १४:४७ तक, अभिजीत नक्षत्र ११ :५३ से १२:३४ तक, दिशाशूल दक्षिण
आज बुध ग्रह वृश्चिक राशि मे ११:३६ मिनट तक रहेगा पश्चात धनु राशि मे गोचर करेगा।धनु राशि मे सूर्य के साथ बुध का बुध-आदित्य योग बनेगा।
हिन्दू धर्म में खरमास के महीने में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। पंचांग की मानें तो जबसे सूर्य बृहस्पति राशि में प्रवेश करता है तभी से खरमास या मलमास प्रारंभ हो जाता है। हिन्दू धर्म में इस महीने को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस महीने में किसी भी तरह के नए या शुभ काम नहीं किए जाते हैं। मलमास को मलिन मास माना जाता है। मलिन मास होने के कारण इस महीने को मलमास भी कहा जाता है।
आज चोघड़िया अनुसार शुभ कार्यो का समय-
किसी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने के लिए अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघड़ियाओं को उत्तम माना गया है और शेष तीन चौघड़ियाओं, रोग, काल और उद्वेग, को त्याग देना चाहिए। चौघड़िया मुहूर्त का चयन करते समय, वार वेला, काल वेला, राहु काल, और काल रात्रि के समय को त्याग दिया जाना चाहिए।
शुभ 07:07 – 08:23
चर 10:57 – 12:13
लाभ 12:13 – 13:30
अमृत13:30 – 14:47
शुभ 16:03 – 17:20
अमृत17:20 – 19:03
चर 19:03 – 20:47
गुरु ग्रह की शांति के लिए हल्दी ,सोना ,पीला कपड़ा, पीली वस्तुओ आदि दान करना शुभ माना जाता है ।
गुरु मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता है ।(मंत्र ;ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः )
गुरूवार को उपवास करना चाहिए।( पुखराज रत्न धारण करना शुभ होता है )
प्रातः काल सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

AAJ KA GRAH GOCHAR (ग्रह -गोचर )aaj KA GRAH GOCHAR आज (ग्रह -गोचर )
सूर्य – धनु राशि ,चंद्र – मकर राशि ,मंगल -मीन राशि, बुध वृश्चिक राशि मे ११:३६ तक पश्चात धनु,गुरु मकर राशि,शुक्र – वृश्चिक राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृषभ राशि ,केतु -वृश्चिक राशि
भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की मनोकामना पूरी करे।
आपका दिन शुभ हो।
