*आम आदमी पार्टी ने ली व्यापारियों की थाह।*

ऋषिकेश दिमाग 25 सितंबर 2021_
आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पंवार के नेतृत्व में व्यापारियों से सम्पर्क अभियान चलाया, घाट रोड एवं मेन बाजार ऋषिकेश में चले इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को आम आदमी पार्टी के विज़न से रूबरू करवाया।

अधिकतर व्यापारियों ने दिल्ली के व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं को यहां भी एक मुख्य जरूरत बताया एवं मांग की कि यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो दिल्ली मॉडल की सारी खूबियों को यहां लागू किया जाएगा।

विजय पंवार ने व्यापारियों से संवाद करते हुए व्यापारिक गतिविधियों को गति देने हेतु पार्टी की नीतियों को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर ज्ञान रावत, उमंग देवरानी, ऋषि यादव, राकेश कठैत, विजय आज़ाद, अमन नौटियाल, शुभम रावत, जयेंद्र तड़ियाल, विजेंद्र पासवान, रजत कालरा, शंकर तिवारी, राहुल आदि मौजूद थे।
