*शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनाँक 3 सितंबर 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने शादी का झाँसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश में एक युवती ने आकर तहरीर दी कि मैं पूजा (काल्पनिक नाम) निवासी ऋषिकेश देहरादून उम्र 19 वर्ष मेरी जान पहचान राहुल रावत पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह रावत से अक्टूबर 2020 में हुई थी। राहुल रावत निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर का है राहुल के द्वारा मुझे शादी का झांसा देकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाए गए और अब मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश शिशुपाल सिंह नेगी के निर्देशन में टीम गठित की गई।
दिनांक 3 सितंबर 2021 को गठित पुलिस टीम द्वारा नामदर्ज अभियुक्त राहुल रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर खोजबीन करके गिरफ्तार किया गया है।
