उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान में पुलिस की मुस्तैदी से 9 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 20 अक्टूबर 2020
ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान, 09 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे ऑपरेशन सत्य को सफल बनाने के दृष्टिगत लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


अभियान के तहत मनसा देवी तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक लड़के कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र नन यादव निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश को 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।