News

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान 96 पव्वे देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 15 अक्टूबर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक एक्टिवा में 96 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार !

जनपद को नशा मुक्त करने व (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है ! जिसके अनुपालन में
कल सायंकालीन गश्त के दौरान चंद्रभागा पुल ऋषिकेश के पास एक एक्टिवा चालक Uk 14 G 3951 संजय उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरकेश निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश को संदिग्ध अवस्था में रोक कर चेक किया तो उसके पास एक कट्टे में 96 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है!