उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आखिरकार लंबे समय बाद ऋषिकेश को मिलेगी गोविंद नगर क्षेत्र के कूड़े से निजात

ऋषिकेश 20 अक्टूबर 2020 लंबे समय बाद आखिरकार शहर को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर को कूड़े से निजात मिलेगी !
लाल पानी बीट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रोसेसिंग प्लांट हेतु 10 हेक्टेयर वन भूमि के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है !
पत्रकार वार्ता के माध्यम से नगर निगम महापौर अनीता ममंगाई ने बताया की प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के बाद अब लाल पानी बीट में कूड़ा निस्तारण की योजना का रास्ता साफ हो गया है! अपर मुख्य सचिव देहरादून के अंतर्गत ऋषिकेश के लाल पानी के कक्ष संख्या 1 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट हेतु 10 हेक्टेयर वन भूमि करो हेतु नगर निगम को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है! महापौर ने बताया कि लगभग 50 करोड़ से इस जगह पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेगा! इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी विगत 29 सितंबर को प्राप्त हो गई थी! जिलाधिकारी द्वारा म्यूटेशन की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात तुरंत प्रोजेक्ट पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी!
महापौर ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट हेतु लालपानी पीठ में मिलने वाली भूमि ऋषिकेश में ही कूड़े की समस्या का स्थाई समाधान तो करेगी ही साथ ही इसका लाभ स्वर्ग आश्रम मुनी की रेती नरेंद्र नगर डोईवाला को भी मिलेगा ! ज्ञात हो कि गोविंद नगर के खाली भूखंड में पिछले 40 वर्षों से सिर्फ कूड़ा डंप होने की वजह से कूड़े के पहाड़ खड़े हुए हैं जोकि शहर पर एक धब्बे का काम कर रहे थे! नगर निगम द्वारा कूड़े के स्थाई समाधान को लेकर बेहद हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ योजना को धरातल पर लाएगा! जिससे आने वाले वर्षों में कभी भी इस नगरी को पूरे की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा! महापौर अनीता महंगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को कुंभ मेला अधिकारी से इस कार्य के लिए 9 करोड रुपए मुक्त करने के लिए पत्र लिखा गया है उम्मीद है कि इस महीने शासन द्वारा निविदा लगाने का आदेश मिल जाएगा! सुखा कूड़ा हटाने के लिए यूएनडीपी एचडीएफसी के माध्यम से सूखा कूड़ा निस्तारण के लिए स्वच्छता केंद्र स्थापित किया जा रहा है! जो कि 3 महीने में शुरू हो जाएगा तथा गीले कूड़े के निस्तारण के लिए जगह-जगह कंपोस्ट पिट बनाने के लिए नगर निगम की जनता को भी जागरूक किया जा रहा है! कूड़ा रखने के लिए शहरवासियों को पचास हजार डस्टबिन बांटने की प्रक्रिया भी गतिमान है! पत्रकार वार्ता में सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान, कर अधीक्षक रमेश रावत आदि मौजूद रहे।