News

मां गंगा के नाम को यथावत रखने के लिए आखिरकार आम आदमी पार्टी का संघर्ष रंग लाया

ऋषिकेश 22 नवंबर 2020
मां गंगा के नाम को यथावत रखने के लिए आम आदमी पार्टी का संघर्ष आखिरकार काम आया, हरिद्वार में एस्कैप चैनल के आदेश को आज मुख्यमंत्री ने निरस्त कर दिया है! मां गंगा का पुराना स्वरूप मिल गया! इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर ऋषिकेश कोऑर्डिनेटर दिनेश असवाल ने कहा ये जीत आम आदमी पार्टी और आम जनता के संघर्ष का नतीजा है जिसके आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग और संघर्ष का तहे दिल से धन्यवाद करती है ।

उन्होंने कहा मां गंगा के आस्तित्व की यह जीत, जनता की है, हर उस आम आदमी की है, जिन्होंने पिछले कई महीनों से प्रयास किया जिसकी वजह से सरकार को झुकना पड़ा और हार मान कर अपने उस आदेश को निरस्त करना पड़ा! जिसके लिए आम आदमी पार्टी हर उस आम आदमी का, उस जनता का जो हरकी पैड़ी पर संघर्षरत रहे जिन्होंने मां गंगा के अस्तित्व को बचाने के लिए पूरा सहयोग किया हमेशा कर्जदार रहेगी!