उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आगरा खाल, गुलदार ने बनाया 7 साल की मासूम को निवाला

ऋषिकेश नरेंद्र नगर 12 अक्टूबर, एक 7 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला। घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिला बच्ची का शव। बच्ची के गले में दांत गड़ा कर मारने के निशान। वन विभाग के अधिकारी मौके पर। गुलदार को मारने को प्रशासन ने दिया आदेश। लोगों में दहशत का माहौल।

नरेंद्र नगर आगरा खाल क्षेत्र के सलडॉगी में एक 7 साल की मासूम कुमारी स्मृति पुत्री मुकेश रावत घर के आंगन में खेल रही थी कि अचानक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया और बच्ची को घर से उठाकर 1 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। जंगल में ले जाकर गुलदार ने बच्ची को मार दिया ।बच्ची की तलाश करने पर गांव से 1 किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची मृतक पाई गई ।बच्ची के गले पर दांतों के निशान पाए गए हैं।

वही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है ।वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ढूंढने हेतु काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया। इससे पहले भी आदमखोर गुलदार कई लोगों को अपना निशाना बना चुका है। जिसको देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। गुलदार को मारने के लिए शिकारी नरेंद्र नगर पहुंच चुके हैं और जल्दी आदमखोर गुलदार को या तो पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा। ऐसा आश्वासन वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को दिया। लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग ने बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।