अमित शाह का बंगाल दौरे पर आज रोड शो, टीएमसी के गढ़ में सेंध, बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह का दो दिवसीय दौरा-

पश्चिम बंगाल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह आज दूसरा दिन है। आज वे विश्वभारती विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने उदयन और उपासना भवन का भी दौरा किया। इसके बाद गृह मंत्री का बांग्लादेश भवन जाने का भी कार्यक्रम है। अमित शाह आज हनुमान मंदिर से बोलपुर चोरास्ता तक एक रोड शो भी करेंगे और उसके बाद एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कल बंगाल में रैली की शुरुआत करते हुए कहा कि नारा इतना ज़ोर से लगाइए की आवाज़ ममता बनर्जी के कान तक पहुंचे. उन्होंने ममता बनर्जी पर भाई भतीजावाद का निशाना साधा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अन्य पार्टियों को मौका दिया है एक बार 5 साल के लिए सिर्फ हमें मौका दीजिए बंगाल सोनार बंगाल होगा।

इसी कड़ी में ममतातृणमूल कांग्रेस के बागी नेता सुवेन्दु अधिकारी कल पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सुवेन्दु के साथ ही तृणमूल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही तृणमूल के बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट से सांसद सुनील मंडल, राज्य के पूर्व मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी अलीपुर द्वार से पार्टी के पूर्व सांसद दशरथ टिकी तथा तृणमूल और अन्य पार्टियों के 15 पार्षद 20 जिला स्तर के नेताओं के साथ भाजपा का हाथ था।

सुवेन्दु अधिकारी ने तृणमूल में गहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि यदि पश्चिम बंगाल और केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार नहीं होगी तो इससे राज्य का विकास और आर्थिक समृद्धि प्रभावित होगी। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बेनर्जी द्वारा भाजपा का विरोध किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्हें याद दिलाया कि कभी वह भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा थीं।

दो दिवसीय दौरे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शहर के उत्तरी इलाकों में बागुईहाटी में एक मटुआ घराने का दौरा किया और वहां दोपहर का भोजन किया। उस इलाके के मातुओं के एक मंदिर में गए जहाँ उन्होंने कुछ समय बिताया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और राज्य के पार्टी प्रमुख दिलीप घोष आदि मौजूद थे।
